द पब्लिकेट, इंदौर। पलासिया क्षेत्र के गीता नगर के लाला राम नगर स्थित ग्रेटर तिरुपति गार्डन से दो बच्चों के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया था। पुलिस की जांच में मामला अपहरण का निकला। सीसीटीवी फुटेज में एक युवती दो बच्चीं को ले जाते हुए दिखी थी। मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए राजेंद्र नगर से मुख्य आरोपित युवती और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चों को सकुशल दस्त्याद कर लिया है। मामले में पुलिस आरोपियों से संगीन पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार गीता इलाके के तिरुपति गार्डन में नैतक (9) और सम्राट जयदेव (11) खेल रहे थे। शाम के समय लाल रंग के कपड़े पहने आरोपित राधिका प्रजापति आई जिसने दोनों में से एक बच्चे को चूहा दिखाने का लालच दिया और लेकर चली गई। उस समय मौके पर नैतिक सोनकर की बहन भी जिसने नैतिक को महिला के साथ जाते देखा तो तुरंत परिजनों को सूचित किया। परिजन घबराकर गार्डन पहुंचे तब तक महिला दोनों को लेकर जा चुकी थी। थोड़ी देर बाद महिला का नैतिक की माँ पूजा के नंबर पर ह्वाट्सऐप कॉल आया और उसने उनसे बच्चा देने के बदले 15 लाख की डिमांड की। थोड़ी देर बाद एक वीडियो भी भेजा जिसमें नैतिक मोबाइल में गेम खेल रहा था। सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें महिला एक बच्चे को चिप्स दिलवा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पांच घंटे के अंदर आरोपित भाई-बहन राधिका पिता राजेश प्रजापति(18), विनीत पिता राजेश प्रजापति (18) निवासी तिलक नगर, पति-पत्नी ललित सेन (21) और तनीषा पति ललित सेन निवासी राजेंद्र नगर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जब आरोपियों को पकड़ने पहुंची तो वह भागने लगे जिसमें उनके हाथ-पैर में चोटें आई है।


पुलिस ने रातों-रात पकड़े आरोपी
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर तत्परता से अपहरणकर्ता की तलाश में जुट गई। पता चला कि आरोपित युवती राधिका ने संवाद नगर से नैतिक की माँ पूजा को कॉल कर फिरौती मांगी थी। जब नैतिक की माँ ने थाने पहुंचकर पुलिस को चैट दिखाए तो उन्होंने आरोपी को बातों में उलझाकर पैसे देने की लोकेशन मांगी। आरोपी ने राजेंद्र नगर के रेती मंडी की लोकेशन दी जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर जाकर आरोपियों को धर दबोचा और दोनों बच्चों को परिजनों के हवाले किया।


