द पब्लिकेट, इंदौर। संत रविदास नगर की चाल में कल दोहपर को पानी को लेकर भिड़े बदमाशों ने युवक पर बदला लेने की नियत से चाकुओं से वार कर दिया। युवक घायल हुआ तो बदमाश उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जब पता चला की उसकी मौत हो गई तो बदमाश भाग निकले। मामले में लसूड़िया पुलिस ने तत्काल बदमाशों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, रविदास नगर में रहने वाले 25 वर्षीय चिंतामन सिंह राठौड़ की आदतन बदमाशों ने हत्या कर दी। परिजनों ने बताया दोपहर में मृतक चिंतामन का घर के समाने रहने वाले मोहित अंकेल सहित उसके परिवार वालों से पानी भरने की बात पर विवाद हुआ था। मोहित सहित उसके साथियों ने चिंतामन के साथ मारपीट की थी लेकिन उस समय मामला सुलझ गया। रात में करीब 9:30 चिंतामन रविदास नगर स्थित राजा ढाबे पर खाना खाकर बैठा था, तभी बदमाशों ने उसकी करीब आधे घंटे तक रेकी की। चिंतामन खाना खाकर उठा ही था कि हथियारों से लैस बदमाशों ने आकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उस दौरान बदमाशों ने उसपर चाकुओं से हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। जिसे देख बदमाश घबराए और चिंतामन को इलाज के लिए अस्पताल लेकर निकले। दो अस्पतालों में तो हालत देख मना कर दिया। तीसरे अस्पताल में जैसे ही चिंतामन को लेकर पहुंचे तभी उसकी मौत हो गई। उसे देख बदमाश अस्पताल से भाग निकले। मामले में पुलिस ने बदमाश मोहित अंकेल, मयूर पिता पूनम अर्चवाल, पंकज परमार और कुलदीप पिता बद्रीलाल परमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

पुलिस ने देर रात पकड़े बदमाश

बताया जा रहा है हत्या की सूचना पर लसूड़िया पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। देर रात दो बदमाशों को पकड़ने की सूचना है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *