द पब्लिकेट, इंदौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी एक पत्र के तारतम्य में पुलिस महकमे में कार्यवाहक प्रभार देने की कार्यवाही पुनः शुरू होने जा रही है। पत्र के सार्वजनिक होते ही पुलिसकर्मियों और अधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इससे उन पुलिसकर्मियों को फायदा होगा जिनका पद्दोन्नति का समय बीत चुका है फिर भी वह समान पद पर ही सेवाएं दे रहे है। अब कार्यवाहक नाम के साथ महकमे में पद्दोन्नति का रास्ता खुल गया है। न्यायालय द्वारा जारी निर्देशोंका पालन करते हुए मुख्यालय ने इस पत्र के माध्यम से पद्दोन्नति कार्यवाही फिर शुरू कर दी है।

