द पब्लिकेट, इंदौर। मदरहुड अस्पताल में शाम के समय जोरदार हंगामा हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर ने मां और दो दिन के बच्चे को सेम इंजेक्शन लगा दिया। तब पास बैठी मौसी ने जब सेम इंजेक्शन लगाने का कारण पूछा तो नर्स बहाने बनाते हुए भाग निकली। इसपर परिजन आए और अन्य डॉक्टरों से सवाल किया जिसपर सभी इधर-उधर हो गए। थोड़ी देर बाद इलाज करने वाला डॉक्टर गौरव आया और परिजनों से अभद्रहता करने लगा। परिजनों में से एक की डॉक्टर ने कॉलर पकड़ ली जिसके बाद हाथापाई हो गई। सूचना पर विजय नगर पुलिस मौके पर जिन्होंने मामला शांत करवाने का प्रयास किया लेकिन डॉक्टर भड़क गए। उन्होंने परिजन और पुलिस के सामने बोला की डॉक्टर गुंडा भी बन सकता है।

डॉक्टर ही अगर गुंडा बन जाए तो आम जानता इलाज के लिए कहां जाएगी। जरा सी बात पर डॉक्टर भड़क उठे और अगर इलाज करने से पीछे हट जाए तो उस समय मरीज और उसके परिजन किसके पास जाएंगे। ऐसा हाल विजय नगर इलाके के मदरहुड अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजन अजय ने बताया हमनें मरीज नेहा को गुरुवार के दिन भर्ती किया था। इनकी शविवार को डिलीवरी हुई थी। अस्पताल में तीन दिन में दो लाख का बिल बन गया था। आज इलाज के दौरान नर्स ने बच्चे और मां को सेम इंजेक्शन लगा दिया (खून पतला करने का इंजेक्श)। यह देख जब परिजन ने नर्स से सेम इंजेक्शन लगाने की बात पर सवाल किया तो वह बहाने बनाने लगी और भाग निकली। थोड़ी देर बाद मरीज के अन्य परिजन अस्पताल आए और डॉक्टरों से सवाल किया जिसपर वह भी भाग निकले। इसके बाद इलाज करने वाला डॉक्टर गौरव आया जिससे परिजन ने बात की, लेकिन वह भड़क गया। तब परिजनों और डॉक्टरों के बीच कहसुनी हो गई। विवाद के दौरान डॉक्टर ने एक परिजन की कॉलर पकड़ ली जिसके बाद उसने भी डॉक्टर को चांटा मार दिया। जिससे डॉक्टर भड़क उठा। उसने इलाज करने से माना कर दिया। विवाद देख रहे अस्पताल के स्टाफ ने डॉक्टर को समझाया लेकिन वह नहीं माना। अस्पताल के बाहर निकलकर वह परिजनों को गालियां देने लगा। मामले की सूचना मिलते ही विजय नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से बात की लेकिन इतने में डॉक्टर गौरव और अस्पताल के अन्य डॉक्टर आ गए जिन्होंने पुलिस के सामने परिजनों को धमकियां दी। डॉक्टर बोले हम भी गुंडे बन सकते है। बच्चा अगर मार भी जाये तो हम इलाज नहीं करेंगे।

मामले में विजय नगर एएसआई अनिल पठाक ने बताया सूचना मिली थी कि अस्पताल में मरीज और डॉक्टरों के बीच इंजेक्शन की बात पर कहसुनी हो गई थी। हमनें आकर मामला शामत करवाया है। फिलहाल बच्चा और मां दोनों स्वस्थ है।