द पब्लिकेट, इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित गरबा आयोजन अभिव्यक्ति में बीते दिनों विवाद का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें युवक आपस में विवाद करते नजर आ रहे थे। मामले में पीड़ित पक्ष ने बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट करवाई थी जिसके आधार पर खजराना पुलिस ने बदमाश मयंक नेकिये, संगम सोलंकी और हर्षित ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। 

आपको बता दें, गरबा आयोजन में बदमाशों ने परिवार के साथ आए देव सिंह और उनके अन्य लोगों से विवाद किया था। बदमाश गरबे के दौरान बीच में आ गए थे और उन्हें रोकने पर गाली देते हुए मारपीट पर उतर आए थे। हद तो तब हुई जब बदमाशों ने हाथापाई करने के बाद देव के साथी पर वर्ग विशेष युवक लाने का आरोप लगाया और जमकर विवाद किया। कुरसियों तक मारी। 

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट करवाई जिसके बाद पुलिस ने तीनों बदमाशों को पकड़कर जेल भेज दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *