द पब्लिकेट, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति आज रात 9 बजे हाई वोल्टेज मोड में आने वाली है, जब डॉ. मोहन यादव खुद सोशल मीडिया पर LIVE होंगे। एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर होने वाला यह 60 मिनट का सेशन अब ‘मस्ट-वॉच’ बन चुका है, जिस पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हैं।

पिछले 48 घंटों से सियासी गलियारों में जबरदस्त हलचल है। सबसे बड़ा सवाल यही क्या आज निगम-मंडलों में लंबे समय से अटकी नियुक्तियों पर बड़ा फैसला होगा? या फिर किसी बड़े चेहरे पर कार्रवाई की गाज गिरेगी?

सूत्रों की मानें तो कुछ नामों की लिस्ट तैयार है, जो आज रात सामने आ सकती है। वहीं यह भी चर्चा है कि भ्रष्टाचार के एक-दो बड़े खिलाड़ियों पर सख्त एक्शन का ऐलान भी हो सकता है। विपक्षी खेमे में भी खुसफुसाहट तेज हो गई है और सबकी नजर इस LIVE पर टिक गई है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या डॉ. मोहन यादव आज ऐसा सियासी दांव खेलेंगे, जो मध्य प्रदेश की राजनीति में नया अध्याय लिख दे। रात 9 बजते ही पूरा प्रदेश स्क्रीन के सामने होगा क्योंकि आज की LIVE सिर्फ एक प्रसारण नहीं, बल्कि ‘पॉलिटिकल गेमचेंजर’ साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *