द पब्लिकेट, भोपाल। डॉ. मोहन यादव की पहल पर किसानों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री द्वारा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को लिखे गए पत्र के बाद भारत सरकार ने रबी विपणन सत्र (RMS 2026-27) के लिए मध्यप्रदेश के गेहूं खरीदी लक्ष्य में 22 लाख मीट्रिक टन (LMT) की वृद्धि को मंजूरी दे दी है।
इस फैसले के बाद राज्य का कुल गेहूं खरीदी लक्ष्य बढ़कर 100 LMT हो गया है। इससे प्रदेश के किसानों को अपनी उपज बेचने के अधिक अवसर मिलेंगे और बेहतर मूल्य मिलने की संभावना भी बढ़ेगी।
सरकार ने राज्य प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि बढ़ी हुई खरीदी को ध्यान में रखते हुए भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही पैकेजिंग सामग्री की उपलब्धता भी बनाए रखने को कहा गया है, ताकि खरीदी प्रक्रिया में किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह निर्णय प्रदेश के कृषि क्षेत्र को मजबूती देगा और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने में मददगार साबित होगा।

