द पब्लिकेट, इंदौर। बेरहमी से पिट-पिट कर हत्या करने वाली सूरज जाट की जाट गैंग पर पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी में है। बतातें है कि अफसरों ने सर्चिंग कर रही टीम को साफ कह दिया है कि जरूरत पड़े तो गोली भी चला देना। इसकी जानकारी पुलिस सूत्रों से सूरज जाट को लगी तो उसके भाजपाई आका अफसरों पर दबाव बनाकर पेश करवाने की तैयारी में लगे है। वहीं, द पब्लिकेट की खबर के माध्यम से आबकारी और पुलिस को सूरज जाट के अवैध शराब ठियों की जानकारी भी हाथ लगी है जिसके लिए टीम बन चुकी है। जल्द ही पुलिस जाट का अवैध शराब का साम्राज्य भी ध्वस्त करेगी।
31 अपराधों से लदे सूरज जाट ने अपने साथियों के साथ मिलकर तीन दिन पहले पशु चोरी की शंका में निरंजनपुर निवासी चंदर लोहार की पीट-पिट कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने सूरज जाट, भूरू यादव को आरोपी बनाया था लेकिन चंदर की मौत के बाद हत्या का केस दर्ज हुआ था। मामले में पुलिस ने कल विजय उर्फ भुरू पिता रामकेवाल यादव (38) निवासी सुखलिया और कुणाल पिता संतोष यादव (28) निवासी नंदा नगर को पकड़ लिया लेकिन सूरज जाट सहित अन्य साथी बदमाश पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी सूरज को पकड़ने में जुट गई है। उसकी लोकेशन पुलिस ट्रेस कर रही है।

