द पब्लिकेट, इंदौर। शहर में बदमाशी, अवैध वसूली और अवैध शराब तस्करी के कारोबार में लंबे समय से लिप्त जाट गैंग का आतंक बरकारकर है। लसूड़िया इलाके में पूर्व महीनों में रहवासियों ने अवैध शराब तस्करी की शिकायत की थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। सूत्रों में बताया जाट गैंग को संचालित करने वाला सूरज जाट और लखन जाट अपने गुर्गों के साथ मिलकर करीब 30 से ज्यादा शराब के अवैध ठिये चलवाते है। राजनीतिक रसूख के दम पर और पुलिस से महीने के तालुकात होने के चलते बच निकलते है और अपने गुर्गों में से किसी को भी थाने में पेश कर देते है। पुलिस और आबकारी अगर सारी अवैध दुकानों की जानकारी निकले तो असल खुलासा हो जाएगा।

हिस्ट्रीशीटर बदमाश सूरज जाट और उसके साथियों ने दो दिन पहले चन्दर लोहार की गाय चोरी की शंका में बेरहमी से पिटाई की थी। जिसके बाद चन्दर ने देर रात अस्पताल में दम तोड़ दिया था। बदमाश अभी तक पुलिस को गिरफ्त से दूर है, लेकिन सूत्र बताते है कि इनको बाहर निकालने की सेटिंग चल रही है। भाजपा से जुड़े व्यक्ति का साथ होने के चलते जाट गैंग खुलेआम अपना अवैध कारोबार चला रहे है। पिछली बार भी कांग्रेसी नेता बब्बू यादव के घर में घुसकर पिटाई करने के मामले में भी जाट गैंग परदेशीपुरा थाने में फिल्मी स्टाइल में पेश हुई थी।

30 से ज्यादा अवैध शराब ठिये, रोजाना लाखों की काली कमाई
सूत्रों ने बताया जाट गैंग का मुख्य सरगना सूरज जाट और लखन जाट अपनी गैंग में नाबालिगों को भी रखते है। इनकी आड़ में ही अवैध शराब तस्करी करवते है। लसूड़िया इलाके में ही करीब 10 से ज्यादा अवैध शराब के ठिये डायरी पर संचालित हो रहे है। इनसे जाट गैंग के सरगना रोजाना एक ठिये से करीब पांच हज़ार तक वसूलते है। एक दिन में करीब दो से तीन लाख की काली कमाई होती है जो अपने गुर्गों को थाने से छुटवाने और जेल आने-जाने में खर्च की जाती है। गुर्गों को खाने-पीने या घूमने के लिए भी पैसा सूरज देता है ताकि सभी गुर्गे दामन न छोड़े।

लसूड़िया, हीरा नगर, कनाड़िया जैसे इलाकों में फैला शराब तस्करी का नेटवर्क
सूत्र बतातें है कि जाट गैंग का नेटवर्क छोटे स्तर पर नहीं बड़े स्तर पर संचालित हो रहा है। बात अवैध शराब की हो या फिर गांजे और ड्रग्स की सभी में जाट गैंग लिप्त है। लसूड़िया इलाके में रुचि सोया फैक्ट्री के गेट नंबर 1-2 के बाहर बनी छोटी दुकानों पर जाट गैंग के गुर्गे अवैध शराब और नशा बेचते है। अरण्डिया काकड़, मिडलैंड ढाबा, कलावत ढाबा, लकी ढाबा सहित देवास नाका से लेकर मांगलिया तक छोटी मोटो दुकानों में खुलेआम नशा बिक रहा है। इधर, कनाडिया इलाके स्थित फ़ीनिक्स माल के पास झलारिया इलाके वाली गली में भी यही हाल है। उधर, हीरा नगर इलाके में एमआर-10 पर बिजुखेड़ी के पास गुमटी पर, भंगिया रोड पर रेलवे पटरी के पास, भंगिया रोड पर पेट्रोल पम्प के पास, एमआर-10 ब्रिज के बिछे, निर्वाना होटल के आगे, एचआर ग्रीन्स होटल के आगे एक गुमटी सहित अन्य छोटी मोटी गुमटियों में शराब बिक्री की जा रही है। इधर, बाणगंगा इलाके के कालिंदी गोल्ड, मगरखेड़ा की बस्ती में भी अवैध शराब की बिक्री हो रही है। इन्ही ठियों से सूरज जाट रोज की अवैध वसूली करते है।

शराब ठेकेदारों से मिलीभगत से चल रहा नेटवर्क
बताते है कि सूरज जाट ने शराब ठेकेदारों के साथ मिलकर अपना कारोबार फैला रखा है। लसूड़िया इलाके के जयसवाल के साथ मिलकर दुकान से ही शराब निकलवाता है और ब्लैक में बिकवाता है। लसूड़िया में ही विक्की जयसवाल के साथ मिलकर आटा चक्की बाजार में शराब का अवैध कारोबार संचालित हो रहा है। शक्करखड़ी में राधेश्याम राय की जमीन पर भी शराब बिक्री हो रही है। एमआर-10 पर राहुल राय और राधेश्याम राय शराब दुकान के पास और भंगिया रोड भी खुलेआम अवैध तस्करी हो रही है। वहीं, मगरखेड़ा,कालिंदी गोल्ड की बस्ती सहित अन्य इलाकों में अजय जयसवाल की शराब की अवैध बिक्री हो रही है। उधर, कुमेड़ी में जयसवाल काका और जैन मंदिर पर जैन किराना स्टोर पर नितिन जयसवाल की शराब बेची जा रही है। कनाड़िया इलाके के झलारिया में गोलू आदिवाल गुमटियों से अवैध शराब बिकवा रहा है जिसका एक हिस्सा सूरज जाट रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *