द पब्लिकेट, इंदौर। क्लब-पब में अगर नेताओं-रसूखदारों का रौब रहेगा तो आए दिन विवादित गतिविधियां बढ़ती रहेंगी। शराब के नशे में चूर होकर मामूली बातों पर विवाद होने से अन्य क्लबर्स में भी भय होगा। ऐसी ही एक घटना कल रात लसूड़िया इलाके के स्कीम नंबर 78 स्थित अपोलो हाई स्ट्रीट बिल्डिंग में बने एक्सो क्लब में हो गई। मामले में पुलिस ने मारपीट की धाराओं में संदीप उर्फ सैंडी बिश्नोई सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। लेकिन असल मामले से द पब्लिकेट आपको अवगत कराएगा….

असल में रविवार रात एक्सो क्लब में डाकू डुओ नाम के डीजे आर्टिस्ट का इवेंट था जिसके चलते सैकड़ों युवक-युवतियां पहुंचे थे। पार्टी में भाजपा नेत्री के समर्थकों की भी टेबल थी। पार्टी खत्म होने के दौरान उनका विवाद संजय बिश्नोई से हो गया जिसमें उसके साथियों ने शराब के नशे में आपस में बहस शुरू कर दी। यहां तक तो ठीक था लेकिन जैसे ही संदीप सहित उसके अन्य साथी क्लब से बाहर निकले तभी समाने पक्ष के युवकों ने उनके साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया क्लब से निकलते ही जमकर मारपीट शुरू हो गई। नीचे आकर तो युवकों ने जमकर लाठी-डंडों और कुर्सियों से हमला कर दिया। विवाद इतना जमकर हुआ कि जो लोग विवाद देख रहे थे और वीडियो बना रहे थे उनके साथ भी गालियां देते हुए मोबाइल की छिनाझपटी शुरू हो गई थी। विवाद की सूचना पर पुलिस तत्काल पहुंच गई थी जिन्होंने बड़ी मुश्किल से विवाद शांत कराया। इस मामले में पुलिस ने सर्बजीत गुर्जर (25) निवासी उज्जैन की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। लेकिन इस मामले में जो आरोपी बने है उनके साथ भी जमकर मारपीट हुई। सूत्रों ने बताया कि उषा ठाकुर के समर्थक तन्ना ठाकुर, नकुल मुकाती सहित अन्य लोगों ने जमकर विवाद किया लेकिन पुलिस रिपोर्ट में इन नामों का जिक्र नहीं है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *