द पब्लिकेट, इंदौर। रहवासी इलाके में शराब पार्टी के दौरान हुई कहसुनी ने बड़ा रूप ले लिया। इलाके के शराब पीकर नशे में धुत बदमाशों का आपस में जमकर विवाद हुआ। गालियां सुनकर पास में रहने वाले बाहर निकलकर समझने लगे तो बदमाशों ने उनसे भी विवाद किया। विवाद के दौरान अचानक दोनों पक्षों ने चाकू निकाल लिए। बहस बड़ी तो जमकर चाकूबाजी हुई जिसमें दोनों पक्षों को गंभीर चोटें आई। देर रात परदेशीपुरा पुलिस ने करीब पांच बदमाशों को हिरासत में लिया है।
परदेशीपुरा थाना प्रभारी आरडी कानवा ने बताया जनता क्वाटर इलाके स्थित पिंक फ्लावर स्कूल के पास बदमाश मंगू सरदार, जयेश, गोल्डी सरदार, कालू मराठा सहित अन्य बदमाशों का शराब पार्टी करने के दौरान विवाद हुआ था। कहासुनी के दौरान बदमाश आपा खो बैठे और चाकू निकालकर डराने धमकाने लगे। थोड़ी देर बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर चाकू चले जिसमें एक पक्ष से बदमाश मंगू सरकार को गंभीर चाकू लगे है। तो वहीं, दूसरे पक्ष का भी व्यक्ति घायल हुआ है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष की रिपोर्ट लिखी है। एक तरफ से जयेश फरियादी है और दूसरे पक्ष से मंगू का साथी फरियादी है। बताया जा रहा है मंगू और गोल्डी का आपस में विवाद चल रहा था जिसके दौरान वारदात हुई। बताया जा रहा है मंगू को गोल्डी सरदार और कालू मराठा ने जमकर चाकू मारे और भाग निकले।


