द पब्लिकेट, इंदौर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के इंदौर शहर अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। आगामी साइक्लोथॉन (साइकिल रैली) को लेकर आयोजित बैठक के बाद संभावित दावेदारों की सक्रियता भी बढ़ गई है। शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा द्वारा आयोजित बैठक में कई भाजपा नेता और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में साइक्लोथॉन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। किसी को 100 साइकिलों की व्यवस्था का लक्ष्य दिया गया तो किसी को 200 साइकिलें जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। ऐसे में अब राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इस आयोजन में जो नेता और कार्यकर्ता सबसे अधिक सक्रियता और संगठन क्षमता दिखाएंगे, उनकी दावेदारी भी मजबूत मानी जा सकती है।

युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष को लेकर कार्यकर्ताओं और युवाओं के बीच भी उत्सुकता बनी हुई है। बात की जाए नामों की तो हर विधानसभा से करीब तीन से चार कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष बनने के लिए जद्दोजहद कर रहे है जिसमें अमित पालीवाल, अक्षांशु तिवारी, अमित सिंह, अजय अग्निहोत्री, संतोष रघुवंशी, आवेश राठौर, यश यादव, नितिन यादव, मयूरेश पिंगले, जयराज देव, सौरभ शर्मा जैसे नाम चर्चा में हैं, हालांकि संगठन की ओर से अभी कोई आधिकारिक संकेत नहीं मिला है। माना जा रहा है कि आगामी कार्यक्रमों में प्रदर्शन और संगठनात्मक क्षमता के आधार पर दावेदारों का मूल्यांकन किया जा सकता है।

फिलहाल सभी की नजरें साइक्लोथॉन पर टिकी हैं, जहां यह देखने वाली बात होगी कि कौन नेता अपनी टीम और कार्यकर्ताओं के साथ सबसे मजबूत उपस्थिति दर्ज कराता है।

आपकी राय क्या है?

क्या साइक्लोथॉन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले नेता की दावेदारी मजबूत होगी?

कमेंट कर अपनी राय जरूर बताएं ! 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *