द पब्लिकेट, इंदौर। कुख्यात बदमाशों के हौंसले बुलंग है क्योंकि इनको ऐसे युवा उकसाते है जिन्हें अपनी राजनीति चमकाना है। इसी कड़ी में बदमाशों के बलबूते पर अपनी राजनीति चमकाने के लिए कार्यक्रम में जाने से पहले शनिवार को तिलक नगर इलाके में गोलीकांड हो गया। इस वारदात में घायल को पैर में गोली लगी है जिसकी हालत स्थिर है, लेकिन जिन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया उनके थानों में भारी भरकम आपराधिक रिकॉर्ड है।
तिलक नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया इलाके में महाराणा प्रताप जयंती के कार्यक्रम होने वाला था जिसके चलते सॉफ़्टविज़न कॉलेज के बाहर सैकड़ों की संख्या में टीम भेली हो रही थी। उसी दौरान गाड़ी पार्किंग करने की बात पर घायल आकाश सिंह निवसी लाल गली परदेशीपुरा का आरोपी अमित राजावत उर्फ अमित बकरी निवासी खजराना और उत्तम ठाकुर निवासी एरोड्रम से विवाद हो गया यहां तक तो ठीक था लेकिन विवाद तब बड़ा जब अमित बकरी ने बंदूक निकालकर आकाश पर चला दी जिसमें उसे पैर में गोली लगी है। फायरिंग की आवाज सुनते ही सैकड़ों की भीड़ तीतर-भीतर होने लगी जिसका फायदा उठाकर बदमाश भाग निकले। बताया जा रहा है बदमाशों में दो नामजद आरोपी है लेकिन अन्य में संदीप उर्फ बेबी बेटी और शिवा नाम का आरोपी भी शामिल है जिसका नाम अन्य में है।
जिला बदर अवधि से छूटा था बदमाश अमित बकरी
बतातें है कि बदमाश अमित राजावत उर्फ बकरी के खिलाफ करीब 40 से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है। थोड़े दिन पहले ही वह जिला बदर अवधि से छूटा था जिसके बाद उसने वापस अपराध को अंजाम दिया। वहीं, उत्तम के खिलाफ भी आधा दर्जन अपराध दर्ज है जिसकें मारपीट, आबकारी और हत्या का प्राय के मामले है।
गैंगवार की आशंका
सूत्रों ने बताया कि भले ही पुलिस गाड़ी पार्किंग की लेकर विवाद बता रही है लेकिन इसके पीछे बड़ा कारण है। संभवतः बदमाशों ने पुरानी रंजिश को लेकर वारदात की थी।

