द पब्लिकेट, इंदौर। हीरा नगर इलाके में देर रात जेल से छूटे बदमाश की पार्टी में पहुंचे अपराधिक प्रवर्ती के बदमाशों ने डेकोरेशन का काम करने वाले युवक की चाकू मार हत्या कर दी। पुलिस को सूचना मिली तो उन्होंने देर रात बदमाशों को फरार होने से पहले दबोच लिया। 

हीरा नगर थाना प्रभारी ने बताया मृतक मनीष सुनहरे निवासी रविदास नगर 22 इलाके में अपने दोस्त ऋषभ पंवार की पार्टी में शामिल होने फ्लैट पहुंचा था। इसी बीच ऋषभ का दोस्तों से विवाद हो गया। बीच बचाव करने के लिए मनीष पहुंचा तभी बदमाश कृष्णा और मयूर ने उसके पैर पर दनादन चाकुओं से वार कर भाग खड़े हुए। घायल अवस्था में परिजन मनीष को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चाकू के घाव देख लेने से माना कर दिया। इसी बीच खून ज्यादा बहने से उसकी मौत हो गई। 

हत्या के प्रयास मामले में छूटने पर हुई थी पार्टी 

बताया जा रहा है ऋषभ पंवार पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। वह जेल एसआर छूटा था जिसके बाद फ्लैट में पार्टी आयोजित हुई थी लेकिन इसी बीच वारदात हो गई।

नशा बेचने वाले है अपराधी 

बताया जाता है कि बदमाश कृष्णा और मयूर आपराधिक प्रवर्ती के है और इलाके के नशा बेचने का काम करते है। इनपर आपार्धिक मामले दर्ज है।

अब माँ और भाई बचे… 

मृतक मनीष के पिता का निधन हो चुका है। वह घर को अकेले संभालता था। उसका बड़ा भाई टेंट हाउस पर काम करता है। माँ बीमार रहती है। मनीष डेकोरेशन का काम करता था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *