द पब्लिकेट, इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुले मंच पर कहा था कि इंदौर एक दौर है। मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि इंदौर सपनों का शहर है। इस इंदौर शहर में जो भी नेता, अभिनेता आया है उसने इंदौर की तारीक करने में कोई कमी पेशी नहीं रखी। बढ़ते इंदौर को लेकर शहरवासी भी लगातार बड़े उत्सुक है, लेकिन इसी बीच एक शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया जिसे देख इंदौरी होते हुए शर्मिंदगी महसूस हो रही है। द पब्लिकेट का उद्देश्य किसी को गलत दर्शाना नहीं, बस इस खबर के माध्यम से लोगों को इंतेलाह करना है कि अगर आपके आस-पास अगर कोई विदेशी व्यक्ति आए तो उसे आदर सत्कार सिखाएं न की गालियां…

विदेश से भारत भ्रमण करने के लिए कई दफा विदेशी लोग आते है। पहले विदेशियों की पसंद उदयपुर, गोवा, मुंबई, दिल्ली जैसे बड़े शहरों में होती थी लेकिन इंदौर को उभरते देख शहर चर्चा में आया और अब विदेशियों के लिए अपना इंदौर शहर भी भ्रमण करने का हब बन गया। हो भी क्यों ना, इंदौर के लोगों और नेताओं की महनत का कमाल है और माँ अहिल्या का आशीर्वाद जो प्राप्त है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक विदेशी युवक को छप्पन इलाके में इंदौर की भाषा सिखाने के नाम पर गाली सिखाई जा रही है। वीडियो में एक डीजे जो कि फ्रीलांसर इंफ्लुएंसर भी है उनके साथ एक विदेशी युवक खड़ा है। वीडियो में वह एक इंदौर के युवक को बुलाकर कहती है कि विदेशी युवक को इंदौर की भाषा सिखाओ जिसपर इंदौरी युवक बेशर्मी के साथ पहले पीछे देखता है और इंदौर की भाषा सीखने के नाम पर विदेशी युवक को क्यों रे ग…. जैसा अश्लील शब्द सिखाता है। नादान विदेशी भी हंसते हुए वहीं शब्द का उपयोग करते हुए माइक पर बोलता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *