द पब्लिकेट, उज्जैन। पावन नगरी से एक शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। भिक्षुक महिला को एक व्यक्ति ने जबरदस्ती शराब पिलाई और फिर उसके साथ सड़क पर दुष्कर्म किया। मामला तब उजागर हुआ जब घटना का वीडियो वायरल हुआ। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला बुधवार का बताया जा रहा है। गुरुवार को इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी लोकेश को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया वह  भीख मांगकर अपना गुजारा करती है। आरोपी उसे कोयला फाटक के पास मिला था। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर शराब पिलाई। जब वह नशे की हालत में बेसुध हो गई तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग निकला।

दुष्कर्म का वीडियो हुआ वायरल

भिक्षुक महिला के साथ दुष्कर्म होने के दौरान एक व्यक्ति ने उसका वीडियो बना लिया, लेकिन किसी भी राहगीर ने उस महिला को नहीं बचाया। मामला इतना गंभीर था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को मामले की जानकारी लगी और फिर प्रकरण दर्ज हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 DJ Digital Venture