द पब्लिकेट, इंदौर। हीरा नगर पुलिस दो दिन पहले दर्जनभर अपराधों से लदे ड्रग तस्कर को पकड़ा है। तस्कर पर पांच हज़ार का इनाम भी था जिसे कल कोर्ट में पेश कर पांच दिन का रिमांड मांगा है। 

बताया जा रहा है बदमाश अजय उर्फ मर्रू यादव 31 निवासी भागीरथपुरा कोर्ट में चल रहे लम्बित केस से सिलसिले में कोर्ट पहुंचा था। सूचना मिलने पर हीरा नगर पुलिस पहुंची और दबोचकर बिठा लिया। थाने में दो दिन तक पूछताछ के बाद रिपोर्ट दर्ज की है। आपकी बता दें, तस्कर अजय के खिलाफ पूर्व में दर्जनभर से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है। इलाके में नशा बेचने के चक्कर के अजय पर पांच हज़ार का इनाम भी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *