द पब्लिकेट, इंदौर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में देर रात एक डॉक्टर द्वारा पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद हॉस्टल परिसर में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या फिर कोई अन्य हादसा।

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान अमन पटेल निवासी जबलपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देर रात हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से गिरने के बाद गंभीर हालत में उसे देखा गया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही संयोगितागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। प्रारंभिक जांच में मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस हॉस्टल के छात्रों और स्टाफ से पूछताछ कर रही है तथा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। संयोगितागंज पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *