द पब्लिकेट, इंदौर। भिंड में 2024 को हुए सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल एक बदमाश की लसूड़िया इलाके के गुलाब बाग इलाके के पेट्रोल पम्प के समाने गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों ने रेकी कर उसका पीछा और मौका लगते ही गोलियां चला दी। घटना में भिंड के रहने वाले अवितेंद्र तोमर निवासी की मौत हो गई है वहीं, साथी को चोटें आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डीसीपी अभय सिंह राठौड़ ने बताया लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित गुलाब बाग इलाके के पेट्रोल पम्प के सामने भिंड के रहने वाले अवितेंद्र तोमर की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक अवितेंद्र अपनी क्रिटा कार में दो अन्य साथियों के साथ थे कि तभी बाइक सवार बदमाशों ने दूर से गोलियां चला दी। इसमें दो गोली अवितेंद्र को लगी तो वहीं, दो गोली अलग कारों में लगी है। वारदात को अंजाम देने के लिए दो बाइक से पांच बदमाश आए थे। रिफ़ाइल से गोली मारी गई है। मृतक कंस्ट्रक्शन कारोबारी था। थोड़े समय पहले ही हत्या में मामले में जेल से छूटकर आया था और इंदौर आकर रह रहा था।
बताया जा रहा है मृतक अवितेंद्र तोमर अपने दोस्तों के साथ फ्लैट से निकलने के बाद पेट्रोल डलवाने पहुंचा था। पम्प के बाहर उसका दोस्त अमन इंतेजार कर रहा था। दोनों मिले तो उनके बीच कार में बैठकर बात हो रही थी कि इतने में आरोपी गौरव जाटव पैदल आया और गालियां देने लगा। इसपर अवितेंद्र उर्फ आशु जैसे ही बाहर निकला तभी पीछे से आए बुलेट बाइक से बदमाश डीलू लहारिया ने रिफ़ाइल से फायर कर दिए। बाइक गुलशन यादव चला रहा था। उनके साथ गौरव की स्पलेंडर बाइक पर दो अन्य बदमाश भी सवार थे जो वारदात कर भाग निकले।
जोन – 2 के अधिकारी फील्ड पर …
वारदात रात 10:20 पर हुई थी जिसके बाद सूचना मिलते ही डीसीपी अभय सिंह राठौड़, एडीसीपी अमरिंदर सिंह, एससीपी पराग सैनी सहित अन्य पुलिस बल मौके पर जांच करने पहुंचा।

भाई की हत्या का बदला लिया..
बताया जा रहा है मृतक अवितेंद्र तोमर ने भिंड में 2024 नवंबर को विष्णु यादव की हत्या की थी। इसी बात का बदला लेने के लिए विष्णु का भाई अवितेंद्र की रेकी कर रहा था। अवितेंद्र के जेल से छूटने के बाद से ही विष्णु का भाई बदला लेने के लिए नजर बनाए रखा था।

हत्यारा और मृतक सभी अपराधी
बतातें है कि मृतक अवितेंद्र तोमर पर दर्जनोंभर अपराध दर्ज है जिसमें लूट, अपहरण, हत्या सहित अन्य मामले दर्ज थे। वहीं, आरोपी गुलशन यादव, डीलू लहारिया और गौरव जाटव पर भी दर्जनोंभर गंभीर मामले दर्ज है ।


