द पब्लिकेट, इंदौर। काम की तलाश कर रही एक दलित महिला को झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी शाहरुख कुरैशी के खिलाफ पहपे भी महिलाओं आर संबंधित मामले दर्ज हो चुके है। 

नौकरी दिलाने का दिया था झांसा

प्राथमिकी के अनुसार, 15 अगस्त को एबीपी हॉस्पिटल के पास अपने बच्चे के साथ बैठी पीड़िता से आरोपी शाहरूख कुरेशी निवासी बड़वाली चौकी, सदर बाजार ने मुलाकात की। उसने खुद को पत्रकार बताते हुए महिला को काम दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद 16 अगस्त को दोबारा मिलने पर आरोपी ने महिला को घर तक छोड़ने के बहाने अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया और उसके घर का रास्ता जान लिया।

घर में घुसकर की घिनौनी वारदात

18 अगस्त 2026 की रात करीब 9:30 बजे, जब पीड़िता का पति घर पर नहीं था, आरोपी शाहरूख अचानक उसके घर में दाखिल हो गया। पानी लाने के बहाने जैसे ही महिला रसोई में गई, आरोपी पीछे-पीछे आ गया और उसके साथ जबर्दस्ती करने लगा।

महिला द्वारा शोर मचाने और विरोध करने पर आरोपी ने उसके बाल पकड़कर नीचे गिरा दिया, थप्पड़ मारे और बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जाते-जाते उसने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

अखबार में फोटो देखकर हुई पहचान

आरोपी की धमकियों के कारण पीड़िता डरी-सहमी रही। कुछ दिनों बाद जब उसने समाचार पत्र में आरोपी शाहरूख कुरेशी की तस्वीर देखी, तब उसकी पहचान की पुष्टि हुई। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पूरी आपबीती अपने पति को बताई और इन्दौर के अजाक (AJAK) थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

इन्दौर अजाक थाने की पुलिस ने पीड़िता 32 की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस निरीक्षक रामबाई बट्टी द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *