द पब्लिकेट, इंदौर। पुरानी रंजिश के चलते गुजराती कॉलेज के बाहर मंगलवार को बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। पहले तो मारपीट की फिर चाकूबाजी कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे अन्य लोगों को भी चाकू लगे। लसूड़िया थाने में रिपोर्ट हुई है। आरोपी फरार है।
पुलिस ने बताया मंगलवार को गुजराती कॉलेज के बाहर सुभाष परमार 26 निवासी मानवता नगर अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। तभी उसका पुराना दोस्त आरोपी शोभित मालवीय निवासी छोटी खजरानी और सुजल पहुंचे। दोनों ने आते ही सुभाष को चाँटा जड़ते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच सुभाष के दोस्त बीच बचाव करने आए तो बदमाश शोभित और सुजल ने चाकू निकालकर सुभाष को पीठ पर चाकू मार दिया। और दोस्त उदय और मिलिंद को भी चाकू से वार कर भाग निकले। घटना के बाद सुभाष और उसके घायल दोस्तों को अन्य लोग थाने लेकर रिपोर्ट करवाने पहुंचे। मामले में सुजल और शोभित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। फिलहाल आरोपी फरार है।

