इंदौर। शहर में बड़ते क्राइम को माद्दे नजर रखते हुए प्रशासन द्वारा देर रात तक गुलजार रहने वाले क्लब, पब, ढाबे सहित अन्य ठियों परसतत करवाई की जा रही है ताकि शहर में क्राइम रेट काम हो, लेकिन लसुड़िया इलाके के स्कीम नम्बर 78 स्थित पर प्रशासन महरबानसी नजर आ रही है क्योंकि यह इलाके में कुछ ठिये देर रात तक संचालित रहते है। जिनमें से एक कनक अस्पताल के सामने क्यू क्लबस्नूकर क्लब है जहां पर बिना अनुमति के युवा देर रात तक पूल खेलते है।

लसुड़िया थाना क्षेत्र स्थित कनक अस्पताल के ठीक सामने क्यू क्लब ( स्नूकर क्लब ) है, यह देर रात तक संचालित होता है। यहां परदेर रात तक युवा पूल खलते है, कई युवा तो बेट भी लगा कर गेम खेलते है जो धीरे–धीरे युवाओं को सट्टे की ओर भी धकेल सकती है। दपब्लिकेट के रिपोर्टर जब इलाके में लोगों से पूछा की इलाके में देर रात क्या चालू रहता है तो लोगों ने बताया की क्यू क्लब देर रात तकसंचालित रहता है। रिपोर्टर जब करीब 2 बजे क्लब के बाहर पहुंचा तो देखने में आया कि अस्पताल के ठीक सामने क्लब का शटर रहताहै जो रात में बंद हो जाता है, जिस व्यक्ति को भी अंदर जाना होता है वह शटर को उठा कर अंदर चले जाता है। अंदर जाने पर देखा गयाकी पूल की चार टेबलें सजी थी जिसमें तक़रीबन 10 लोग पूल खेल रहे थे। रिपोर्टर में जब एक गेम खेलने का रेट पूछा तो संचालक ने250 से 300 रूपए बताया, जिसके बाद वह बाहर आ गया। बताया जा रहा है की यह पूल क्लब कर्नव ठाकुर का है। इस मामले मेंजब संचालक कर्नव ठाकुर से बात हुई तो उन्होंने बताया कि फिल्हाल हमारे पास कोई अनुमति नहीं है, हम देर रात तक पूल क्लबसंचालित नहीं करते है। जबकि हमारे पास रात 2 बजे का विडिओ है। वहीं, जब लसुड़िया थाना प्रभारी संतोष दूधी से बात हुई तो उन्होंनेबोला की हम आज दिखवाते है।

स्कीम नम्बर 78 में अन्य कैफ़े भी रहते है गुलजार

इलाके में क्यू क्लब के अलावा ओर भी कई कैफ़े है जो देर रात तक संचालित रहते है, पहले कई बार आला अफसरो द्वारा इलाके कोबंद कराया गया है लेकिन आज तक यह इलाका पूर्ण तरिके से बंद नहीं हुआ, उल्टा शनिवार–रविवार की रात तो यहां पर नशेड़ियो काजमावड़ा लग जाता जिनके कारण कई बार इलाके में बड़े विवाद भी हो चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *