महापौर के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले के कांग्रेसी सवालों कटघरे में 

द पब्लिकेट, इंदौर। “छलनी कहे सुई से तेरे पेट में छेद” यह कहावत अक्सर अपने सुनी होगी लेकिन ये कहावत यहां भी ठीक बैठ रही है। क्योंकि अब महापौर के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कांग्रेसी नेता भी सवालों के कटघरे में है। आपको बता दें इनके इलाके का हाल कुछ इस तरह बेहाल है कि सड़कों पर ड्रेनेज ढक्कनो के कारण वाहनों को मुश्किल से निकलना पड़ता है। बारिश में तो अगर कोई नया व्यक्ति निकल जाए तो उसे यह समझ नहीं अता की गड्ढा कब आ जाएगा।

कांग्रेसी नेता चिंटू चौकसे ने दो बुधवार को बॉम्बे अस्पताल वाली सर्विस रोड की बेहाल सड़क का मुद्दा उठाया था। सड़क इस तरह ख़राब थी कि कोई पैदल भी नहीं चल सकता है। चौकसे ने बाकायदा अपनी फॉर्च्यूनर को गड्डे में उतरवाकर लोगों से गाड़ी को धक्का दिलवाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला लेकिन ये भूल गए कि खुद के इलाके की स्तिथि से हजारों रहवासों परेशान हो रहे है। गौरी नगर की पार्षदी भले ही यशवासी पटेल के पास है लेकिन वार्ड है तो कांग्रेसी। 

द पब्लिकेट की टीम ने चिंटू चौकसे का वीडियो देखने के बाद सच्चाई जानी तो पता चला कि बॉम्बे अस्पताल वाली सर्विस रोड का असल जिम्मा एडियशनल कमिश्नर के पास है जिन्होंने पूरी जानकारी दी लेकिन क्या चिंटू भी अपने इलाके की बदहाल सड़क का ठीकरा किसी अधिकारी पर फोड़ेंगे ? 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *