द पब्लिकेट, इंदौर। क्लब-पब में हिंदू युवतियों के साथ जमकर शराब पार्टियां करने वाले दराब खान को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं बुधवार देर रात लसूड़िया इलाके के नक्षत्र औरा फार्महाउस से पकड़ा है। पुलिस के हवाले कर दिया है।
बताया जा रहा है दराब खान कई महीनों से शहर के विभिन्न क्लब-पब में अलग-अलग हिंदू युवतियों के साथ जमकर शराब पार्टियां करता था। हिंदू संगठनों के लोगों को सूचना मिली तो इसको पकड़ने का प्लान बनाया। सूचना मिली थी कि दराब खान लसूड़िया इलाके के क्लब में पार्टी करने के बाद विजय नगर स्थित पिचर्स क्लब में आफ्टर पार्टी के हिंदू युवतियों को ले जाने वाला है, लेकिन उस समय वह पकड़ में नहीं आया। देर रात करीब दो बजे जानकारी लगी कि वह लसूड़िया इलाके के नक्षत्र औरा फार्महाउस में है तो हिंदूवादियों ने बिना देर किए उसे जाकर दबोच लिया। उस दौरान हिंदू युवतियों ने विरोध भी किया लेकिन पुलिस होने के चलते वह कुछ हरकत नहीं कर सका। देर रात में लसूड़िया पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने बिठा दिया है। कार्रवाई के साथ ही मोबाइल की जांच भी होगी। सूत्रों ने बताया दराब खान का महेश्वर में सरकारी टेंडर का कारोबार है। वह महेश्वर से इंदौर में आकर पार्टियां करता था।

