द पब्लिकेट, इंदौर। अतिथि रेस्टोरेंट के संचालक सहित उनके परिवार वालों के साथ कल कॉलोनी के कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। कार से बाइक को टल्ला लगने पर कॉलोनी के लोग विवाद करने लगे। बीच बचाव में परिवार के लोगों को भी चोटें आई है। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। एरोड्रम पुलिस ने परेश नीमा की शिकायत पर रोहनदेव विनोदिया, राहुल देव विनोदिया, सुशील विनोदिया, सुशील, देवेंद्र और मनीषा के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

पुलिस ने बताया परमहंस नगर निवासी परेश नीमा कल अपनी कार (MP 13 BA 3100) से घर जा रहा था। तभी रास्ते में अंबिकापुरी कॉलोनी की गली में गाड़ी मोड़ते समय एक बाइक से टक्कर हो गई। इस बात पर आरोपी रोहनदेव विनोदिया, राहुल देव विनोदिया और सुशील विनोदिया आए और गालियां देने लगे। विरोध किया तो तीनों मारपीट करने लगे। विवाद के दौरान परेश चिल्लाया तो मां माधुरी, भाभी पूजा नीमा, भाई जितेश नीमा और भाई का ससुर सुनील नीमा आए तो आरोपी उनको भी गालियां देने लगे। इसी बीच देवेन्द्र खत्री और मनीषा डंडा लेकर आए और हम सभी को डंडे से मारने लगे। विवाद में परेश और उसके रिश्तेदारों को चोटें आई है। विवाद के दौरान देवेंद्र में डंडे से कार का कांच भी फोड़ दिया। तभी भाभी पूजा रोकने गई तो रोहनदेव ने उनके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद परिवार के सभी लोग रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंचे। पुलिस में केस दर्ज कर लिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *