चंद्रयान-3 के लैंडर ने 6 बजकर 04 मिनट पर चांद के दक्षिण ध्रुव पर कदम रखकर इतिहास रच दिया है। जिसके बाद भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। लैंडर ने 20 मिनट में चंद्रमा की अंतिम कक्षा से 25 किमी का सफर पूरा किया एवं लैंडर को धीरे–धीरे नीचे उतारा गया।

5 बजकर 30 मिनट पर शुरुआत में रफ लैंडिंग  कामयाब रही। इसके बाद 5 बजकर 44 मिनट पर लैंडर ने वर्टिकल लैंडिग की। तबउसकी चंद्रमा से दूरी मात्र 3 किमी रह गई थी।  और आखिरकार लैंडर ने 6 बजकर 04 मिनट पर चांद पर पहला कदम रखा। साथ हीचांद के किसी भी हिस्से में यान उतारने वाला भारत  चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन को ही यह कामयाबी मिली है।

नया इतिहास बनते ही हर भारतीय जश्न में डूब गया है, वही इंदौर मे 56 दुकान से लेकर राजवाड़ा तक भारत के चंद्र विजय की लहरदेखने को मिली। चंद्रयान का चांद पर पहला कदम रखते ही कहीं पर ढोल–नगाड़ों से तो किसी ने लाडू बाटकर भारत की सफलता काजश्न मनाया।

पीएम  मोदी बोले – अमृतकाल में अमृतवर्षा हुई है

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा– यह क्षण भारत के सामर्थ्य का है। यह क्षण भारत में नई ऊर्जा, नए विश्वास, नई चेतना का है। अमृतकाल में अमृतवर्षा हुई है। हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर उसे साकार किया।हम अंतरिक्ष में नए भारत की नई उड़ान के साक्षी बने है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *