पब्लिक प्लेस पर होने वाली आशिकी पर लगे लगाम

आशिकी के खुमार में युवा भूल रहे मर्यादा

इंदौर। सन् 1975 की पिक्चर खेल खेल में मूवी का गाना “ खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों, इस दुनिया से नहीं डरेंगे हम दोनों “ आज के युवाओं पर सटीक बैठ रहा है, क्योंकि इन्हें ना तो कोई पुलिस प्रशासन का डर है और न ही मर्यादा। इन सबको ताख पर रखयुवा खुलेआम आशिकी कर रहे है, जिसके कारण शहर का माहौल खराब हो रहा है और पुलिस प्रशासन की सख्ती की किरकिरी होरही है।

द पब्लिकेट को शहर के अलग–अलग स्थान से पाठकों ने विडिओ बना कर पहुंचाए और बताया कि शहर में पुलिस–प्रशासन सख्ती कर रहा है, लेकिन फिर भी इलाकों में कही न कही तोता–मैना बने प्रेम–प्रेमिका आशिकी करने के लिए कोना ढूँढ़ लेते है। आज कल के युवा आशिकी के खुमार में मर्यादा भूल रहे है, और इसे देख युवाओं पर गलत असर पड़ रहा है।

 

बीच सड़क भूले मर्यादा

द पब्लिकेट के पास पहला विडिओ विजय नगर इलाके के तंदूर बार के पास का आया है। जिसमें युवक–युवती खुलेआम आशिकी करते नजर आ रहे है। वीडिओ में दिख रहा है की युवती और युवक को चुम्मन करते समय आस पास के आने–जाने वाले लोग देख रहे है, लेकिन वह अपना इश्क लड़ाने में इतना मगन है की उन्हें किसी का होश नहीं। बता दें, उक्त विडिओ रात करीब 9 बजे का है, इस समय उक्त रास्ते में लोगो का आना–जाना रहता है। 

 

अंधेरी रोड पर रहता है प्रेमी जोड़ों का स्पॉट

द पब्लिकेट के पास दूसरा विडिओ लसुड़िया इलाके के स्कीम नंबर 78 का आया है। यह विडिओ इलाके के खाली प्लॉट का है जहां पर युवक–युवती शाम होते ही गाड़ी लगा कर आशिकी करते है। यहां पर शाम होते ही कपल का आना – जाना शुरू हो जाता है, और रात में उक्त रोड पर अंधेरा होता है जिसके कारण उनपर किसी की नजर नहीं जाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *