द पब्लिकेट, इंदौर। दम्पति के बीच होने वाले विवाद से परेशान पत्नी ने अपने घर की छत से कूद कर जान दे दी। पत्नी के छत पर चड़ने के दौरान लोगों ने उसे रोका लेकिन वह नहीं मानी और उसने खुदखुशी कर ली।
लसुड़िया थाना क्षेत्र स्थित सिंगापुर टाउनशिप के घटना ग्रीन प्री-व्यू EWS क्वार्टर की है। मृतक महिला का नाम अंगूरी बाई (25) है। वह पति से विवाद के बाद छत पर चली गई और वहां तीसरी मंजिल पर बने टावर पर चढ़कर नीचे कूद गई। लोगों ने उसे छत पर खड़े देखा तो उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। हादसे के समय महिला का 5 साल का बेटा, 3 साल की बेटी और सास भी घर पर मौजूद थे। मामले में पुलिस ने शनिवार की मर्ग कायम किया था। हादसे का वीडियो रविवार को वायरल हुआ है।