द पब्लिकेट, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) में बड़ी टूट की खबरों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। उन्होंने बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि वे AAP के दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ पार्टी से अलग हो रहे हैं।

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि जिस AAP को मैंने अपनी जिंदगी के 15 साल दिए, अब वह पार्टी ईमानदार राजनीति से दूर हो गई है। उन्होंने कहा कि वो अपनी पार्टी के दो तिहाई सांसदों के साथ पार्टी छोड़ रहे हैं। राघव ने कहा कि राज्यसभा में हमारे 10 सदस्य हैं। दो-तिहाई सदस्य हमारे साथ हैं और हमने इस पर हस्ताक्षर करके इसे राज्यसभा के सभापति को भेज दिया है। राघव ने कहा कि उनके साथ  हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल भी शामिल हैं.

AAP की टूट पर स्वाति मालीवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘साल 2006 में अपनी नौकरी छोड़कर मैंने देश सेवा का मार्ग चुना था। RTI आंदोलन, अन्ना आंदोलन, आम आदमी पार्टी के गठन और दिल्ली महिला आयोग में 8 साल निष्ठापूर्वक काम करते हुए, मैंने हर चरण में पूरी ईमानदारी और समर्पण से योगदान दिया। मैं इस समय संसदीय समिति की बैठक के लिए इटानगर आई हुई थी। आज रात दिल्ली लौटने के बाद इस विषय पर विस्तार से बात करूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *