द पब्लिकेट, इंदौर। निरंजनपुर नई बस्ती में बुधवार को आदमी ने अपनी माँ की मार-मारकर हत्या कर दी। पुलिस जब उसे अस्पताल लेकर पहुंची तो उसकी मौत हो चुकी थी। लसूड़िया पुलिस ने आरोपी बेटे आकाश पचौरे को गिरफ्तार कर लिया है।

टीआई नीतू सिंह ने बताया दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली थी कि बस्ती में विवाद हुआ है। टीम पहुंची तो 59 वर्षीय गीता बाई मृत हालत में घर में पड़ी थी। जांच में पता चला कि मृतक गीता बाई के बेटे आकाश पचौरे 35 ने इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। आकाश नशे का आदि था। 

माँ ने पत्नी के बारे में बोला तो मार डाला 

बताया जा रहा है आरोपी आकाश की पत्नी माया से दो दिन पहले ही उज्जैन के कोर्ट में शादी हुई थी। पत्नी दो दिन पहले आकाश के घर आई थी तब से माँ आकाश से लड़ाई-झगड़ा करती थी। दोपहर को आकाश की पत्नी माया बच्चे के लिए दवाई लेने बाहर गई तो माँ ने आकाश को बोला दिया कि तेरी पत्नी घर छोड़कर चली गई। इसी बात पर आकाश आग बबूला हो गया और माँ को पीट-पीट कर मार दिया। 

बिना शादी के दो बच्चे 

आकाश की शादी भले ही माया से दो दिन पहले हुई लेकिन उसके पहले ही आकाश और माया के दो लड़के हो चुके थे। एक पांच तो दूसरा लड़का दो साल का है। शादी से पहले माया रोबोट चौराहे पर रहती थी। आकाश उसके घर आया-जाया करता था। माया के जीजा किशन ने दोनों की दोस्ती करवाई थी जो प्यार में बदल गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *