द पब्लिकेट, इंदौर। पुश्तेनी मकान को लेकर हुए विवाद में परिवार के लोगों ने रिश्तेदार महिला के साथ जमकर विवाद कर जमकर मारपीट कर दी। दोपहर को हुए विवाद में महिला और उसकी माँ के साथ मघदूत नगर इलाके में विवाद हुआ तो उन्होंने हीरा नगर थाने में शिकायत की थी। इसके थोड़ी देर बाद ही करीब 5-6 महिलाओं और 6-7 पुरुषों ने वापस महिला के घर (पुश्तेनी घर) जाकर जमकर आतंक मचाया। महिला को इस कदर पीटा कि उसके कपड़े फट गए। वहीं, महिला के भाई के साथ भी मारपीट हुई। एमआईजी थाना प्रभारी सीबी सिंह ने मामले को गंभीरता से देखते हुए महिला की शिकायत पर प्रफुल बार्गल, शिवाजी लांबाते, पीयूष और निलेश टिक्कल के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है।

जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय पीड़िता के चाचा का स्वर्गवास हाल ही में हुआ। इसी के चलते परिवार के अन्य लोग नेहरू नगर इलाके के पुश्तेनी घर पर अपना हक जमाने के लिए अड़ रहे थे। शनिवार दोपहर को इसी संबंध में हीरा नगर इलाके में पीड़िता के साथ रिश्तेदारों ने जमकर विवाद कर मारपीट की जिसमें महिला और उसकी माँ को चोटें आई। विवाद के बाद रिश्तेदार भाग निकले तो पीड़िता ने भी तुरंत हीरा नगर थाने थाने पहुंचकर शिकायत की। पीड़िता की माँ मेडिकल करवाने अस्पताल गई थी कि इसी बीच पता चला कि विवादित रिश्तेदार प्रफुल बार्गल, शिवाजी लांबाते, पीयूष और निलेश टिक्कल सहित अन्य लोग एमआईजी इलाके स्थित नेहरू नगर पहुंचे और विवाद करने लगा। पीड़िता अपने भाई विशाल के साथ समझाने पहुंची तो बदमाशों ने पीड़िता को जमकर मारना शुरू कर दिया। बदमाश लाठी-डंडे लेकर पहुंचे थे। उन्होंने पीड़िता को इस क़दर मारा कि उसके कपड़े तक फट गए। बीच बचाव में भाई विशाल आया तो उसके हाथ में भी गहरी चोट आई। इसी बीच इलाके में भारी भीड़ लग गई। घटना के सीसीटीवी मौजूद है जिसमें बदमाश मारपीट करते साफ दिखाई दे रहे है। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले को समझते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *