द पब्लिकेट, इंदौर। शहर में एक गुजराती कॉलेज छात्रा ने जिहादी अब्दुल अजीज पठान उर्फ राहुल के खिलाफ बलात्कार और धर्म परिवर्तन की शिकायत की है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने पहले नाम छुपाकर उससे दोस्ती की, फिर नशीला पदार्थ देकर जबरदस्ती संबंध बनाए, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया।

महिला थाना की रिपोर्ट के अनुसार, कनाड़िया क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाली 19 साल की छात्रा की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसकी मुलाकात स्कीम-78 स्थित एक फूड कोर्ट कैफे में आरोपी से हुई थी, जहां उसने अपना नाम राहुल बताया था। बातचीत बढ़ने के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया।

आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती को अपने खजराना स्थित घर ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने अपनी असली पहचान अब्दुल अजीज पठान बताई और शादी के लिए धर्म परिवर्तन की शर्त रख दी। विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसे बार-बार धमकाकर संबंध बनाने के लिए मजबूर करता रहा। इतना ही नहीं, वह उसे नशीले पदार्थ पिलाकर शोषण करता था और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालते हुए विशेष धार्मिक रीति-रिवाज अपनाने को मजबूर करता था।

छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि वह गर्भवती हो गई थी, जिसके बाद आरोपी ने शादी के लिए धर्म परिवर्तन की शर्त रखते हुए उसे दवाइयां देकर गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे एक निजी क्लीनिक ले जाया गया। बाद में आरोपी ने उससे दूरी बना ली, लेकिन रास्ते में रोककर धमकी देना जारी रखा।

घटना से परेशान होकर युवती कुछ समय के लिए अपने गृह जिले चली गई थी। लौटने के बाद उसने परिजनों को पूरी जानकारी दी और फिर महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 समेत धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मामले के सामने आने के बाद कुछ सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष सहेंद्र सिंह दीक्षित, मनीष सिंह सिसोदिया, ऐश्वर्या शर्मा, श्री राजपूत करणी सेना प्रदेश संगठन मंत्री हिंदूवादी मानसिंह राजावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित होकर महिला थाने पहुंचे और पीड़िता को समर्थन दिया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *