• बदमाश कल्ला को संरक्षण देने वाली बहन भी गिरफ्तार 
  • मृतक की सालभर पहले हुई थी शादी, छह माह की बच्ची के सिर से पिता का साया हटा 

द पब्लिकेट, इंदौर। हीरा नगर इलाके में रविवार देर रात वेटर की बाइक सवार बदमाशों ने चाकू पर दिए थे जिसकी इलाज के दौराम मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को पकड़ लिया लेकिन उनका वो हश्र नहीं हुआ जो गाड़ी फोड़ने बदमाशों के साय हुआ था। हीरा नगर पुलिस ने इन बदमाशों पर भले ही नक़ली पट्टा चढ़ाया लेकिन कम से कम आम जनता के बीच पुलिस ने नंबर तो बड़े। हालांकि पुलिस ने हत्या के बाद फरार बदमाश कल्ला के कपड़े छुपाने के मामले में कल्ला की बहन पायल क़हर के खिलाफ भी मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के अनुसार रविवार रात कबिट खेड़ी इलाके में खाटू श्याम पर हो रही भजन संध्या के लौटने के दौरान बाइक सवार बदमाश हंसराज उर्फ कल्ला, जयविराज, विशाल और नवरत्न ने तेजपाल पिता प्यारेलाल पाल को चाकू मार दिए थे। घायल अवस्था में तेजपाल ने परिवार को कॉल कर घटना बताई थी। पुलिस ने सूचना पर आकर घायल को अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक तेजपाल की सालभर पहले शादी हुई थी। छह साल की बच्ची थी। तेजपाल के मृत होने के बाद घर में मातम का माहौल है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *