द पब्लिकेट, इंदौर। स्कीम नंबर 78 स्थित द हब विवादों का गड़ बन चुका है। पहले तो यहां पर सुबह शाम विवाद होते थे, लेकिन अब देर रात में भी विवादों का सिलसिला शुरू हो गया। असल में, कल देर रात द हब बिल्डिंग के पास बने फ्रेंडजो हॉस्टल के छात्रों को बाहरी लड़कों ने जमकर पिट दिया। लड़कों ने हॉकी के डंडे और बेल्टों से जमकर मारपीट कर दी, जिसके कारण एक छात्र को सिर में चोट आई है। मौके पर लसूड़िया पुलिस पहुंच गई थी जो पीड़ित रोहन तिवारी और विवादित लड़के प्रांजय और अभिमन्यु को थाने ले गई। बताया जा रहा है युवती को लेकर विवाद हुआ था।
लसूड़िया थाना एसआई मुकेश झरिया ने बताया देर रात करीब 2 बजे सूचना मिली थी कि द हब पर विवाद हुआ है। टीम पहुंची लेकिन तक तक सभी बदमाश भाग निकले थे। विवाद में रोहन नाम के लड़के को चोट आई है।

वहीं, द पब्लिकेट को जानकारी मिली है कि रोहन तिवारी द हब के पास बने फ्रेंड्जो हॉस्टल में रहता है। प्रेस्टीज कॉलेज में पढ़ाई करता है। रात में वह घूमने बाहर निकला था। तभी रीवा के रहने वाले अभिमन्यु, प्रजय सहित करीब 20 लड़के कारों से आए। उन्होंने रोहन को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। लड़कों ने रोहन को हॉकी और बेल्टों से जमकर पीटा। बीच बचाव करने उसके दोस्त पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट हुई। लड़के इतने नशे में थे कि विवाद के बाद वह आपस में भिड़ गए। पुलिस को जैसे ही सूचना मिलो तो वाह मौके पर पहुंची लेकिन तब तक विवादित अपनी गाड़ियां लेकर भाग निकले थे। मौके से पुलिस घायल रोहित को रिपोर्ट करवाने थाने ले गई थी। बताया जा रहा है युवती को लेकर रोहित की विवादित लड़कों के दोस्त प्रभांशु पांडे से कॉल पर बहस हुई थी जिसके बाद उन्होंने आकर मारपीट कर दी। विवादित लड़के रीवा के रहने वाले है।
