द पब्लिकेट, दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा द्वारा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद जिले का राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने टिकट बदलने की मांग को लेकर दतिया-ग्वालियर हाईवे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हुआ।

प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नेतृत्व के खिलाफ नाराजगी जताते हुए टिकट बदलने की मांग की। समर्थकों का कहना है कि यदि पार्टी ने अपने निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया तो शनिवार को दतिया के बाजार बंद रखे जाएंगे। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाईवे पर बैठ गए, जिसके चलते पुलिस और प्रशासन को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *