द पब्लिकेट, इंदौर। पुलिस-प्रशासन हथियार रखने वाले और उनके साथ फोटो-वीडियो डालने वालों पर कार्रवाई कर रहा है। हथियार से केक काटने पर भी पुलिस सख्ती सख्ती बरत रही है। तो वहीं, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रवेश अग्रवाल पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए बीच चौराहे स्टेज लगाकर तलवार से केक काट रहे है वह भी पुलिस की मुस्तेदी में। हैरानी की बात यह थी कि तलवार से केक काटने के दौरान एक पुलिसकर्मी भी उनके पास सुरक्षा के लिए खड़ा था। वहीं, बर्थडे के दौरान सैकड़ों युवाओं का चौराहे पर जाम लगा रहा और कई वाहन चालक परेशान भी हुए।
स्कीम नंबर 78 स्थित महिंद्रा शोरूम के सामने मंगलवार रात कांग्रेस पार्टी के प्रवेश अग्रवाल का बर्थडे माना। सैकड़ों युवा भीड़ लेकर चौराहे पर जमा हुए। चौराहे पर स्टेज भी लगा था जहां पर युवा पहुंचे और केक कटवाया। लेकिन इसी बीच प्रवेश ने बीच चौराहे पर तलवार से केक काटा। उस दौरान एक पुलिसकर्मी भी उनके साथ खड़ा था। केक कटने के बाद प्रवेश ने उस पुलिसकर्मी को भी केक खिलाया। द पब्लिकेट के हाथ तलवार से केक कटिंग का वीडियो आया है। वहीं मौजूद एक युवक ने द पब्लिकेट को बताया कि बीच चौराहे पर केक काटने से पहले सैकड़ों युवाओं ने खुलेआम शराब पी। करीब घंटेभर तक चौराहे पर वाहनों को ट्रैफिक झेलना पड़ा। प्रवेश अग्रवाल रसूखदार है इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बताया जा रहा है प्रवेश अग्रवाल कांग्रेस पार्टी के अलावा नर्मदे युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। वहीं, स्कीम नंबर 78 स्थित महिंद्रा शोरूम (सौम्या व्हीकल्स) के मालिक है। यह भी बात सामने आई है कि प्रवेश अग्रवाल को सरकार की तरफ से सुरक्षाकर्मी मिले है, लेकिन वह उनके सामने तलवार से केक काटकर ख़ुद की दबंदता बता रहे है।

