इंदौर। शहर के क्लबपब में विवाद बड़ने लगे है। 2 दिन पहले ही ट्रांस क्लब के बाहर युवाओं के बीच हुआ था, जिसके बाद शुक्रवार की रात फिर विवाद हो गया। इसपर विजय नगर पुलिस एक्शन में आई और विवाद कर रहे युवाओं को गिरफ्तार कर सबक सिखाया। विवाद के बाद पुलिस ने समय से पहले सभी क्लब को बंद भी कराया जिससे इलाके का माहौल शांत रहा।

विजय नगर थाना क्षेत्र के सतगुरु परिणय स्थित ट्रांस क्लब में शुक्रवार की रात टेबल पर चड़ने की बात पर युवाओं के बीच विवाद होगया, क्लब के अंदर से विवाद शुरू हुआ जो बाहर तक गया। इसमें युवाओं ने बाहर आकर एक दूसरे के साथ जोरदार मारपीट कर डाली। विवाद की सूचना पर विजय नगर पुलिस तुरंत आई और युवाओं की थाने ले गई, जिसके बाद रात्रि 11:30 बजे तक पुलिस नेसभी क्लब बंद करवा दिए।

विजय नगर थाना प्रभारी रवींद्र गुर्जर ने बताया क्लब में विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चिराग पिता कलमेशबैरागी निवासी देवास, शाहरुख पिता अलीम बेग निवासी देवास, हार्दिक पिता मुकेश खंडेलवाल निवासी जूनी इंदौर और केशव कोपकड़ा है। पुलिस के आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 DJ Digital Venture