द पब्लिकेट, इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद श्री नारायण सिंह जी केसरी का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से भाजपा परिवार में शोक की लहर है। केसरी ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में संगठन, विधानसभा और राज्यसभा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। वे भाजपा के समर्पित और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में गिने जाते थे।

नारायण सिंह केसरी अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य भी रहे थे। इस दौरान उन्हें केंद्रीय कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था। उनका राजनीतिक अनुभव भी काफी व्यापक रहा। वे एक बार विधायक और दो बार राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। इसके अलावा भाजपा संगठन में भी उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं और पार्टी को मजबूत बनाने में अपना योगदान दिया।

उनके लंबे राजनीतिक और सामाजिक योगदान को सम्मान देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भाजपा के इस वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।

100 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कहने वाले नारायण सिंह केसरी का राजनीतिक सफर और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा लंबे समय तक याद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *