द पब्लिकेट ब्रेकिंग, इंदौर। हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट की गिरफ्तारी के लिए जोन-2 की पुलिस काफी प्रयास कर रही थी सीपी की तरफ से शार्ट एनकाउंटर के आदेश थे।  डीसीपी अमन राठौड़ ने टीम को फ्री हैंड भी दिया था जिसके डर से सूरज जाट घबराया। भाजपाई नेता ने तत्काल सेटिंग से पेश करवाने का खेल शुरू किया और शाम तक क्राइम ब्रांच के एसआई के माध्यम से रात करीब 8:30 बजे बायपास पर सूरज को टीम से पकड़वा दिया। जानकारी लसूड़िया पुलिस को लगी तो उन्होंने हाथ खड़े कर दिए क्योंकि पुलिस तीन दिन से सूरज को पकड़ने के लिए भटक रही थी। सेटिंग होने की बात सामने आने के बाद लसूड़िया पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम में अनबन चल रही है। पर फिलहाल सूरज जाट बायपास पर क्राइम ब्रांच की हिरासत में है। इस मामले में खबर लिखे जाने तक कोई अधिकारी की पुष्टि नहीं हुई है। बताया जाता कि जिस पुलिस कर्मी के माध्यम से सूरज ने सरेंडर किया है उसकी परदेशीपुरा थाने से पूर्व में दोस्ती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *