वीडियो देखें

द पब्लिकेट से कृष्णा प्रताप सिंह, इंदौर। विधानसभा दो के एक इलाके की स्तिथि इतनी बेकार है कि वहां पर गाड़ी से कहां साइकिल से निकलना भी मुश्किल होता है। सड़कों पर न जाने कितने समय से गटर का पानी फैला पड़ा है। रहवासियों को कचना फेंकने का भी मौका नहीं मिलता क्योंकि निगम की कचरा गाड़ी आए कैसे ? इन सबके बाद भी आज तक वार्ड 30 में कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ। इलाका विधानसभा दो का है। दादा विधायक है। पार्षद मनीषा गागोरे है। 

द पब्लिकेट टीम ने विधानसभा दो के वार्ड 30 का भ्रमण किया तो हालत इतने बत्थर थे कि वहां खड़े होना तो क्या चलना भी मुश्किल था। टीम जब पहुंची और रहवासियों से आपबीती जानी तो पता चला कि पार्षद ने कोई काम नहीं किया। बारिश के मौसम में हालत खराब रहती है। इलाके में कई महीनों से कचरा गाड़ी नहीं आती, क्योंकि सड़कें इतनी ख़राब है। गाड़ी लेकर निकालने में डर रहता है कि कहीं गाड़ी फिसलकर गटर में न गिर जाए। सड़कें ख़राब तो ठीक लेकिन गटर खुले होने से इलाके में हमेशा बदबू बनी रहती है, जिससे बच्चों को बीमारियों का खरता मंडरा रहा है। कचरा गाड़ी न आने के कारण रहवासी घर में ही दिनों का कचरा रख लेते है। रात में मौका देखकर बाहरी इलाकों में डालना पड़ता है। अगर निगम की कचरा गाड़ी को कचना दो तो वह लेने से मना देते है। पार्षद को कई बार सूचना दी लेकिन वह ध्यान नहीं देती। पार्षद पति के पास वार्ड को सही करवाने का जिम्मा है लेकिन उनका कोई ध्यान नहीं है। इसी के चलते इस बार भाजपा को इलाके से वोट मिलने मी मंशा कम है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *