द पब्लिकेट, इंदौर। सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने में करने युवा कोई कसर नहीं छोड़ रहा। आए दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई युवा बदमाश, बदमाश बनने की चाह में हथियारों के साथ प्रदर्शन कर देता है। जमकर लाइक्स और कमेंट्स देखकर इन्हें लगता है कि बस अब “हम ही हैं इंदौर के बदमाश”। लेकिन इनको यह नहीं पता कि जब पुलिस अपनी पर आती है तो सारी की सारी बदमाशी का भूत उतार देती है।

द पब्लिकेट को सोशल मीडिया के माध्यम से बीतें दिनों में कुछ ऐसे फोटो वीडियो हाथ लगे हैं जो साफ दर्शाते है कि अगर इन बदमाशी में न्यू कमर वालों को अच्छे से सबक नहीं सिखाया तो यह अन्य युवाओं को भी इसी दिशा देने का काम कर सकते है। 

• सोशल मीडिया पर khatra babu111 नाम से अकाउंट है। इसनें हालही में हथियार के साथ नाचते हुए वीडियो डाला है। बताया जा रहा है यह लड़का हीरा इलाके में रहता है। साथ ही एक फोटो भी डाल रखा है जिसमे उसके हाथ में पिस्टल है।

    • दूसरा मामला भागीरथपुरा इलाके में रहने वाला लड़के का है। इसके अकाउंट का नाम vanshhh 1111 है। इस महाशय ने पोस्टल को चुम्मा देते हुए फोटो डाली तो एक फोटो में दोनों हाथों में चाकू ले रखा है और लिखा है “कौनसा झेलोगे”।

    • यह मामला तो हैरान करने वाला है क्योंकि जिस उम्र में बच्चियों को पढ़ाई करना चाहिए उस उम्र में एक लड़की ने अकाउंट पर चाकू के साथ फोटो डाल रखा है। प्रोफाइल देखी तो पता चला की इसे दुर्लभ कश्यप बनने की चाह है। अकाउंट का नाम nikku badmas 302 है और अकाउंट पर डाली सारी फ़ोटोज़ में बदमाशी वाले गाने डाले है। 

    • चौथा मामले में तो अकाउंट वाले pratham mhaske ने बिस्तर पर लेटकर पिस्टल के साथ फोटो डाला है। वहीं, हाथ में मैग्ज़ीन भी है। बतातें है यह युवक लसूड़िया इलाके का रहने वाला है। 

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *