द पब्लिकेट, इंदौर। जिला कांग्रेस में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े की अनुशंसा पर इंदौर जिले के विभिन्न ब्लॉकों और नगरों में नए ब्लॉक अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

नियुक्तियों के बाद जिला कांग्रेस की राजनीति में विपिन वानखेड़े का संगठनात्मक प्रभाव साफ तौर पर नजर आया है। उनकी अनुशंसा पर बड़ी संख्या में नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिलने से संगठन में नई टीम के साथ सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी नियुक्तियों के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने सभी नवनियुक्त ब्लॉक एवं नगर अध्यक्षों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से काम करेंगे।

नई नियुक्तियों को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन विस्तार के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस अब नए पदाधिकारियों के जरिए स्थानीय स्तर पर संगठन को और मजबूत करने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *