द पब्लिकेट, इंदौर। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ऐसे ड्रग्स तस्कर को दबोचा है जो लंबे समय से ओजी की तस्करी में लिप्त था। सिंधी कॉलोनी में रहने वाले सैकड़ों युवाओं को नशे का आदि बना रहा था। कुछ महीने पहले नारकोटिक्स विभाग ने भी इसे गांजे के साथ पकड़ा था लेकिन सांसद का जेक लगाकर वह छूट गया था लेकिन इस बार तिलक नगर पुलिस के हत्थे चड़ गया है। 

सूत्रों ने बताया ओजी गांजा तस्कर कृष्णा खूबानी और उसके साथी कीर्तन को तिलक नगर पुलिस ने करीब 200 ग्राम ओजी गांजे के साथ पकड़ा है। हालांकि पुलिस ने पकड़े गए गांजे की मात्रा नहीं बताई है। पुलिस एनडीपीएस की तहत कार्रवाई कर रही है। द पब्लिकेट के पास तस्कर कृष्णा खूबानी के कुछ ऐसे वीडियो फोटो है जो साफ दर्शाते है कि वह ड्रग्स तस्करी में लिप्त है। कृष्णा का नेटवर्क मुंबई-पुणे तक है। बताया जा रहा है कृष्णा अपने पिता के रसूख के चलते खुलेआम गांजे की तस्करी में लिप्त है। कृष्णा के पिता गगन खूबानी के खास है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *