द पब्लिकेट, इंदौर। बॉटम सिप वाइन शॉप पर शराब पिने के बाद बदमाश इतना मदहोश हो गए कि उन्होंने खूनी संघर्ष कर दिया। मामूली सा टल्ला लगने की बात पर करीब 9 बदमाशों में 25 साल के कमिश्न एजेंट को चाकूओं से कई वार किए और भाग निकले। मामले में विजय नगर पुलिस की खुफिया टीम देर रात तक बदमाशों को दबोचने के लिए राउंड अप पर लगी रही।

जानकारी के अनुसार विजय नगर इलाके स्थित एमआईजी ग्रुप की वाइन शॉप के अहाते में 9 हथियार बंद बदमाश शराब पी रहे थे। निकलते समय वाइन शॉप के बाहर उनको प्रकाश खिची निवासी भागीरथपुरा का टल्ला लग गया। इसी बात पर उनकी बहस हो गई और इतने में बदमाशों ने गालियां देते हुए प्रकाश पर चाकू बरसा दिए। प्रकाश के शरीर पर करीब 7-8 चाकू के वार कर बदमाश भाग खड़े हुए। घटना के समय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल प्रकाश को लहू-लुहान हालत में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। देर रात में इलाज के दौड़। प्रकाश को आईसीयू में भर्ती किया है। विजय नगर पुलिस की खुफिया टीम ने बदमाशों को सीसीटीवी के आधार पर चिन्हित कर तलाश शुरू कर दी है। घायल प्रकाश खिची फल-फ्रूट के कारोबार में कमिश्न एजेंट का काम करता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *