द पब्लिकेट से भव्य द्विवेदी की इन्वेस्टिगेशन, इंदौर। बाणगंगा इलाके में 9 दिन पहले एक ऐसी घटना हो गई जो अभी भी संदिग्ध लग रही है। लवकुश चौराहा के फ्लायओवर पर देर रात करीब तीन बजे युवक-युवती दोस्तों के साथ जा रहे बाइक पर बैठे युवक-युवती की फ्लायओवर के नीचे गिरने से मौत हो गई। हादसा संदिग्ध इसलिए है क्योंकि डाइडवर चार फीट ऊँचा होने के बाद भी युवक-युवती नीचे कैसे गिरे? वहीं, जिन दोस्तों के साथ वह घूमने निकले थे उन्होंने सड़क पर पड़ी सिर्फ बाइक को ही देखा जिसे लेकर वह चलते बने। इस मामले में बाणगंगा पुलिस जांच कर रही है।

बाणगंगा पुलिस के अनुसार 21 जून की देर रात करीब 3 बजे लवकुश चौराहे के ऊपर बने फ्लायओवर से चालीस फीट नीचे गिरने के कारण 18 वर्षीय प्रसिद्ध यादव और 20 वर्षीय जिया मंडल की मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतक प्रसिद्ध अपने दोस्त करण गुर्जर, हिमानी, नम्रता और मृतिका जिया मंडल के साथ देर रात अपने फ्लैट से निकलकर सुपर कॉरिडोर घूमने निकला था। आते समय तकरीबन तीन बजे करण की बाइक (जावा) प्रसिद्ध ने ली और जिया को बिठा लिया। दोस्त भी दूसरी वाहन से पीछे आ रहे थे, लेकिन अचानक करीब 3 बजे पर न जाने क्या हुआ कि दोनों लवकुश चौराहे के ऊपर बने ओवर ब्रिज के नीचे मृत हालत में पड़े मिले और उनकी बाइक ब्रिज पर ही करीब 100 मीटर दूर आगे मिली। बतातें है कि पुलिस की गाड़ी ने दोनों को गश्त के समय पुल के नीचे देखा तो तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जिसमें जिया और प्रसिद्ध की मौत हो गई।

दोस्त पुलिस को उलझाते रहे…

बताया जा रहा है घटना के तीन दिन तक तो पुलिस मामले को साधारण हादसा समझ रही थी लेकिन जब मृतक प्रसिद्ध के परिजनों ने दबाव बनाया तो मृतक के दोस्तों को बुलाकर पूछताछ करना शुरू कर दी। इसमें करण, हिमानी और नम्रता के  बयान अलग-अलग थे लेकिन एक सीसीटीवी देखने के बाद पूरी कहानी ने कहीं ओर इशारा किया।

22 सेकंड में आए और बाइक लेकर निकले 

सूत्रों ने अनुसार मृतक प्रद्दिध यादव के दोस्त करण गुर्जर, हिमानी और नम्रता ने पूछताछ में बताया था कि वह प्रसिद्ध से करीब पांच किलोमीटर दूर थे। करण और दोनों युवतियों ने अलग-अलग बयान दिए थे लेकिन वह शक के घेरे में तब आए जब पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो बाइक के फिसलने के करीब 22 सेकंड के बाद ही वह आए और सड़क पर पड़ी चालू बाइक लेकर निकल गए। पुलिस को लगातार मृतक के दोस्त उलझा रहे है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *