द पब्लिकेट, इंदौर। भिंड के बदमाशों ने भाई की हत्या का हत्या का बदला लेने इंदौर में सरेआम गोलियां चलाकर अवितेंद्र तोमर की हत्या कर दी थी। बदमाश बाइक पर थे लेकिन फरार होने के लिए वह लहारिया की कार को चुना। देवास नाके की ड्रिंक एंड ड्राइव की चेकिंग पर पुलिस ने उनकी गाड़ी भी रोकी थी लेकिन पुलिस बदमाशों को समझ नहीं पाई। बदमाशों ने भी बड़ी शातिरता से गाड़ी जप्त करवा दी और फरार हो गए।
खून का बदला खून से : भाई की हत्या का बदला लेने बरसाई गोलियां, भिंड की गैंगवार का इंदौर में अंत
आपको बता दें, गुरुवार रात करीब 10:20 बजे इंदौर में कंस्ट्रक्शन का कारोबार करने वाले। भिंड निवासी अवितेंद्र उर्फ आशु तोमर की बदमाश गुलशन यादव, डीलू लहारिया, गौरव जाटव सहित अन्य बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या की वजह आपसी रंजिश थी। मृतक आशु ने गुलशन के भाई विष्णु यादव की 2024 में हत्या की थी जिसका बदला लेने के लिए बदमाश उसपर नजर रखे हुए थे। बताया जाता है कि जिस जगह वारदात हुई उसके सामने वाली सर्विस रोड पर एक होटल में बदमाश काफी समय से रह रहे थे। होटल का संचालक बघेल नाम का व्यक्ति कर रहा है, जिसके डीलू से अच्छे संबंध है। फिलहाल बदमाश अब तक फरार है। पुलिस ने भिंड में टीम पहुंचाई है।
पुलिस पूछताछ में रह गई और बदमाश फरार…
बताया जा रहा है कि बदमाश गुलशन यादव, डीलू लहारिया और गौरव जाटव सहित अन्य बदमाश दो बाइक से आए थे। हत्या करने के बाद सभी चौराहे से गाड़ी पलटाकर वापस बॉम्बे अस्पताल चौराहे की ओर गए। घटना के बाद जब पुलिस मौके पर थी उस समय ही बदमाश डीलू लहारिया की कार से फरार होने के लिए निकले लेकिन चेकिंग पर धरा गए। पुलिस को देख सकपकाए लेकिन पुलिस बदमाशों को पहचान नहीं पाई। उनकी ड्रिंक एंड ड्राइव की चेकिंग हुई जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी थाने लगा दी। इसी का फायदा उठाकर बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकले।

