द पब्लिकेट, इंदौर। वीआईपी प्रोटोकॉल में पुलिस व्यस्य थी कि इसी बीच शाम करीब पांच बजे हीरा नगर के गौरी नगर इलाके में सुरेंद्र साहू की हत्या हो गई। वारदात के बाद बदमाश गालियां देते हुए इलाके में घूमते रहे। जब मृतक के परिजन दबोचने पहुंचे तो उनको चाकू दिखाकर बदमाश भाग निकले। मामले में पुलिस ने तीन बालिग और तीन नाबालिगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मृतक सुरेंद्र साहू के परिजन ने बताया शाम के समय मृतक सुरेंद्र अपने आठ साल के बेटे और भतीजे को बाइक पर बिठाकर घर जा रहे थे। तभी आगे खड़े बदमाशों ने उसे गाली देते हुए बाइक का स्टैंड लगाने को कहा तो सुरेंद्र ने बाइक रोककर गाली देने से माना किया। बस इतने में ही बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने उसका हाथ पकड़ा और एक बदमाश ने उसके सिने में चाकू मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। खून देख सुरेंद्र ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन तब तक बदमाश भाग निकले। घटना के समय सुरेंद्र का बेटा भागते हुए घर गया और परिजनों को सूचना देकर बुलाया लेकिन तब तक खून ज्यादा बह चुका था जिसके कारण सुरेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने घटना में शामिल छह बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है जिसमें से तीन बालिग और तीन नाबालिग है। इनमें दो बदमाशों के नाम विवेक और अमित है। 

पकड़ने गए तो चाकू दिखाकर भाग निकले बदमाश

जानकारी के अनुसार वारदात के बाद जब मृतक सुरेंद्र के परिजनों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने उनकी चाकू दिखाकर डराया और भाग निकले।

पुलिस आधे घंटे बाद पहुंची, ट्रैफिक में थी 

घटना के बाद जब हीरा नगर पुलिस को सूचना मिलो तो उनको भी मौके पर पहुंचने में आधा घंटा लग गया क्योंकि एक तो थाने का अधिकांश स्टाफ वीआईपी प्रोटोकॉल में व्यस्त था तो वहीं, जो आने वाले थे वह ट्रैफिक में उलझ गए जिसके कारण घटनास्थल पर देरी से पहुंचे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *