द पब्लिकेट, धार। प्रदेश भाजपा की युवा विंग से नवनियुक्त हुए उपाध्यक्ष जय सूर्या फिर सुर्कियों में उलझ गए है। इस बार भाजपा की महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष और उसके पति पर मारपीट और दो साल से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगे है। दंपत्ति ने जय सूर्या और गुर्गे दीपक फेमस धाकड़ के खिलाफ धार एसपी को शिकायत की है। 

पीड़ित आशीष शर्मा ने बताया दो साल पहले प्रदेश उपाध्यक्ष जय सूर्या के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशा शर्मा ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी, जिसका विरोध करते हुए जय सूर्या, गर्ग दीपक फेमस और अन्य बदमाशों ने आशीष के साथ रात में जमकर मारपीट कर दी। वहीं, कॉल पर आशीष को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत पीड़ित ने राजोदा थाने में की लेकिन जय सूर्या के दबाव प्रभाव के चलते कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद से लगाकर दोनों को धमकियां मिल रही थी जिसके बाद दोनों घर छोड़कर इंदौर आ गए। चार अप्रैल को जब आशीष अपने परिवार के साथ वापस धार आया तो रास्ते में जय सूर्या के गुर्गों ने उसको देखकर पीछा करना शुरू कर दिया। तब आशीष जान बचाकर निकला और सोमवार को धार एसपी को शिकायत की।

आपको बता दें, इससे पहले भी जय सूर्या का राजवर्धन दत्तीगांव ने उपाध्यक्ष बनने पर विरोध किया था। मामला सुर्खियों में था ही कि एक और मामला हो गया।

पूर्व में प्रकाशित खबर : सूचीबद्ध गुंडे को बनाया भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष : भाजपा के पूर्व मंत्री राजवर्धन ने खुलकर किया विरोध, सूचीबद्ध गुंडे को उपाध्यक्ष बनाने के लिए इंदौर से हुई थी सिफारिश !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *