द पब्लिकेट, भोपाल। भारतीय जानता युवा मोर्चा की प्रदेश टीम बनने के बाद अब भाजपा के ही पूर्व मंत्री ने धार से प्रदेश उपाध्यक्ष बने जय सूर्या के खिलाफ खुलकर बोला है। भाजपा युवा मोर्चा की नई कार्यकारणी के साफ छवि वाले पदाधिकारियों के बीच एक ऐसा भी चहरे को बड़ी जिम्मेदारी मिली है जिसपर करीब आठ प्रकरण दर्ज है। वहीं, वह बदनावर थाने का सूचीबद्ध गुंडा भी है। सूत्रों से जानकारी लगी है कि जिस नेता ने प्रदेश अध्यक्ष बनवाया था उन्हीं ने सूचीबद्ध गुंडे की सिफारिश कर उपाध्यक्ष बनवाया है। 

आपको जानकार हैरानी होगी कि जय सूर्या पूर्व में बदनावर के पूर्व जीपा अध्यक्ष रह चुके है। वर्तमान में उनको भाजपा युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया है, जिसपर भाजपा के पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने खुलकर विरोध जताया है। कहना है कि करीब दो वर्षों से जय सूर्या यादव सक्रिय नहीं है, बावजूद बड़ी जिम्मेदारी दे दी। जय सूर्या पर बदनावर थाने में आठ मामले दर्ज है जिसमें से दो मामले कोर्ट में विचाराधीन है।

जो जैक टेलर का वही जय सूर्या का भी !

विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि जय सूर्या भले ही इंदौर के नहीं लेकिन पकड़ इंदौर में तगड़ी है। इंदौर के वाइट कॉलर नेता की सिफारिश से ही उनको प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। वहीं, राजनीतिक गलियारों में तो दबे कान अब यह भी बात चल रही है कि इन्ही वाइट कॉलर नेता की सिफारिश ने श्याम टेलर को प्रदेश अध्यक्ष बनवाया था। 

One thought on “सूचीबद्ध गुंडे को बनाया भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष : भाजपा के पूर्व मंत्री राजवर्धन ने खुलकर किया विरोध, सूचीबद्ध गुंडे को उपाध्यक्ष बनाने के लिए इंदौर से हुई थी सिफारिश !”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *