द पब्लिकेट, इंदौर। शराब दुकानों के बाहर होने वाले मामूली विवाद ने कल रात बड़ा रूप से लिया जिसमें चाय कापी के 29 वर्षीय बाउंसर की हत्या हो गई। विजय नगर थाने में पहले विवाद की सूचना पर प्रकरण दर्ज कर लिया था लेकिन देर रात इलाज के दौरान बाउंसर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले रखा है। इसमें दो आरोपी तय है।

मृतक गोलू चंद्रवंशी 29 निवासी गुलमोहर कॉलोनी के दोस्त ने बताया रात करीब 10:45 पर गोलू के नाबालिग दोस्त का बॉटम सिप वाइन शॉप के बाहर बियर लेने के दौरान टल्ला लगने की बात पर अज्ञात बदमाशों से विवाद हो गया था। नाबालिग को करीब तीन बदमाशों ने घेर लिया था जिनसे बचने के लिए उसने गोलू और हरिओम चंद्रवंशी को बुलाया। दोनों ने आकर बदमाशों को समझाया तो विवाद हुआ। तब नाबालिग, गोलू और हरिओम ने उन्हें पीट दिया था। थोड़ी देर बाद जब सब शांत हो गया तो बदमाशों ने भी अपने साथियों को बुलाकर वाइन शॉप से थोड़ी दूर खड़े गोलू और हरिओम पर बियर की बोतल से हमला कर दिया, जिसमें हरिओम को पीठ में बोतल लगी और गोलू को पेट में। खून देख बदमाश भाग निकले। वहीं, दोनों घायल थाने पर सूचना देकर अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान गोलू ने दम तोड़ दिया। 

चाय कापी से आया था बाउंसर 

बतातें है गोलू चंद्रवंशी पीयू फोर स्थित चाय कापी में बाउंसर था। रात में गोलू वहीं था जब नाबालिग का विवाद संबंधित कॉल आया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *